Bijnor Mystery: 12वीं का पेपर देने निकलीं 6 सहेलियां एक साथ गायब; बिजनौर पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
बिजनौर के चांदपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद 6 छात्राएं अचानक लापता हो गईं. गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राएं लापता हो गईं. परीक्षा के बाद गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर चांदपुर थाने में सूचना दी गई. यह घटना गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा के बाद हुई. चांदपुर के प्रतिष्ठित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थीं. पुलिस ने छात्राओं की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के चांदपुर में स्थित प्रतिष्ठित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राएं परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची. परिजनों को चिंता हुई तो छात्राओं की तलाश शुरू की. कई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए छात्राओं की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है.
लापता हुई छात्रों में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रौनिया की दो छात्राएं और चांदपुर के सराय रफी मौहल्ले की चार अन्य छात्राएं शामिल हैं. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्राएं देर शाम तक अपने घर को नहीं लौंटी तो उनके परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू की हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की दो छात्राओं के परिजनों ने उनके सहपाठी और अन्य चार छात्राओं के घरों पर जाकर पता किया तो वे अपने घर नहीं पहुंची थीं. एक साथ 6 छात्राओं के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
रात करीब 10 बजे सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज पर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लापता छात्राओं की बरामदगी के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही छात्राओं की तलाश कर ली जाएगी.