National Lok Adalat Bhiwani: भिवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का धमाका; एक ही दिन में सुलझे 17,406 मामले, करोड़ों रुपये का हुआ निपटान
भिवानी जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 17,406 मामलों का निपटारा किया गया। चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद और बैंक ऋण जैसे मामलों में ₹12.93 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट हुआ। जानें लोहारू, तोशाम और सिवानी की रिपोर्ट।
भिवानी। हरियाणा राज्य विधिक सेवायें प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में भी इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। भिवानी लोक अदालत में 17406 मामलों का निपटारा किया गया।