Honor Killing: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बेटी, पिता ने हंसिए से रेत दिया गला; 2 दिन बाद पुलिस ने खोला खूनी राज

गोरखपुर के पिपराइच में पिता कमलेश भारती ने अपनी बेटी नेहा भारती (23) की हत्या मोबाइल पर बात करने के विवाद में कर दी. परिवार ने हादसे की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में पिता ने हंसिए से हमला कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया.

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की नेहा भारती की हत्या उसके पिता ने ही की थी. परिवार के साथ मिलकर हादसे की झूठी कहानी रची थी. हत्या करने के बाद मृतका के पिता ने अपनी पत्नी मनोरमा से झूठी तहरीर थाने पर दिलवाई थी. लेकिन जब पुलिस ने मृतक नेहा भारती के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों में उलझ गया. इसके बाद पुलिस का शक बढ़ता गया और पुलिस ने आज रविवार की सुबह साबूत एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ में पिता ने अपना जुल्म कबूल किया.

पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह मोबाइल पर किसी लड़के से बात कर रही थी. उसे कई दिनों से मना कर रहा था, लेकिन वह मान नहीं रही थी. शुक्रवार को मना करते हुए उन्होंने अपनी बेटी को थप्पड़ मारा तो बेटी ने भी हाथ चला दिया. इसके बाद मैं इसको बर्दाश्त नहीं कर पाया. घर में रखी हंसिए से नेहा पर कई वॉर किया,जब वह घायल हो गई तो मैं घर से भाग गया. मेरी पत्नी ने नेहा को बचाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मां ने दी थी थाने में तहरीर

दरअसल, मृतक युवती की मां ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी हंसिए पर गिर गई जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई. खून बहता देख उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई.लेकिन इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध मानकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया.

पिता ने कबूल किया जुर्म

वहीं इस मामले में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिता ने पूछताछ अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी कमलेश सिंह की दो बेटियां और दो बेटे हैं. नेहा दूसरे नंबर पर थी, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, दो भाई नेहा से छोटे हैं. इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.