Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, सीएम नायब सैनी ने डाला पहला वोट; कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के साथ निर्दलीय सतीश नांदल ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। शिमला से लौटे कांग्रेस विधायक और बीजेपी की 'ट्रेनिंग' के बीच शाम 5 बजे आएंगे नतीजे।

हरियाणा  : हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से  वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं।

पढ़ें लाइव अपडेट—-

विधानसभा पहुँचे कांग्रेस विधायक
कैबिनेट मंत्री आरती राव ने वोट डाला
भूपेंद्र हुड्डा के घर से विधानसभा रवाना हुए कांग्रेस MLA
सीएम सैनी ने पहला वोट डाला।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व बीजेपी के 20 से ज्यादा विधायक विधानसभा पहुंच चुके हैं।
बताया जा रहा है कि आफताब अहमद और बीवी बत्रा विधानसभा पहुंच गए है। आफताब अहमद और बीबी बत्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

बता दें कि भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों को चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 14 और 15 मार्च को ट्रेनिंग दी। इन दो दिनों की ट्रेनिंग में विधायकों के 6 सेशन लगाए गए, जिसमें एक सेशन में तीन विधायकों के वोट रद्द हो गए। हालांकि बाद में दोबारा से उन्होंने सही वोटिंग की। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले ही एक्टिव हो गई थी। 13 मार्च को ही उन्होंने अपने 31 विधायकों को शिमला के गलू स्थित ट्विन टावर होटल में भेज दिया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 6 विधायक अलग-अलग कारणों से नहीं गए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के साथ तीन अन्य निर्दलीय विधायक, देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल और राजेश जून हैं। नांदल सिर्फ क्रॉस वोटिंग के जरिए ही जीत सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.