Haryana Contractual Employees: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, नौकरी सुरक्षित करने के लिए अब 15 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा पोर्टल पर आवेदन की समय-सीमा 15 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी है। जानें 'हरियाणा संविदा कर्मचारी अधिनियम 2024' के तहत रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और सत्यापन की नई डेडलाइन।

चंडीगढ़ : हरियाणा में विभिन्न विभागों और बोर्ड-निगमों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति आयु तक नौकरी सुरक्षित करने के लिए 15 अप्रैल तक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को राहत देते हुए सेवा सुरक्षा से संबंधित प्रक्रिया की समय-सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे सभी विभागों और पात्र कर्मचारियों को आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।

मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनुबंधित कर्मचारी हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम 2025 के अंतर्गत पोर्टल www.securedemployee. पर csharyana.gov.in रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेज 15 अप्रैल तक अपलोड कर सकेंगे। संबंधित विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) कर्मचारियों के दस्तावेज और सेवा रिकार्ड का सत्यापन 25 अप्रैल 2026 तक पूरा करेंगे। पात्र कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग द्वारा 15 मई तक अतिरिक्त पद सृजित करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.