Rajya Sabha Election Haryana: पैरों में प्लास्टर फिर भी वोट डालने पहुंचे अनिल विज; व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे मंत्री, हुड्डा और कांग्रेस पर कसा तंज
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: कैबिनेट मंत्री अनिल विज पैरों में चोट के बावजूद व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचे। विज ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस की 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' पर तंज कसा। जानें अम्बाला कैंट विधायक ने क्या कहा।
अंबाला : आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है।
दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर।
वहीं मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था। इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है।