पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 मार्च 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 मार्च 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 09:25 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 30:09 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 09:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्ध – 08:14 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 18:30
*🌙चन्द्रोदय-* 29:52
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:30 से 17:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र बदी त्रयोदशी 09:25 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , मधुश्रवा / मधुकृष्ण त्रयोदशी , रंग / शृंग तेरस , पंचक जारी , वारूणि योग सूर्योदय से 09:24 तक , गंगा – वरूणा संगम स्नान , आदि केशव भगवान का दर्शन – पूजन , दमनोत्सव ,  विघ्नकारक भद्रा 09:23 से 20:55 तक , शब्बे कदर (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री पृथूदक  पिहोवातीर्थ (हरियाणा) , वारूणि पर्व , माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण त्रयोदशी , कुछ पंचांग में चतुर्दशी का भी वर्णन) , गुरु श्री हरिराय जी गुरयाई (प्राचीनपरंपरानुसार) , श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस , महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस व श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्दशी 08:28 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्ये अमावस्या।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*हर्तुर्न   गोचरं   याति*
*दत्ता भवति विस्तृता।*
*कल्पान्तेऽपि न या नश्येत्*
*किमन्यद्विद्यया विना।।*
*भावार्थ👉*
_जो चोरों को दिखाई नहीं देता, जो देने से विस्तारित होता है , जो प्रलय के समय भी नष्ट नहीं होता है , वह विद्या के अलावा और क्या पदार्थ हो सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 मार्च 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई।
1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई।
1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया।
1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया।
1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा।
1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था।
1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था।
1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया।
1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।
1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1998 – झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 – श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008 – चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए ‘चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक’ 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।
2008 – लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया।
2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
2019 – पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार हुए।
2019 – इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़ से 50 लोगों की मौत व दर्जनों लापता।
2019 – न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत हुई।
2020 – इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया।
2020 – केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए ‘ब्रेक द चेन’ नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया।
2020 – बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी।
2020 – दुनिया के सात ज्वालामुखी शिखर को फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
2021 –  भारत के साथ फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर इटली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ।
2021 – ढाका मेडिकल कॉलेज के ICU में आग लगने से 3 मरीजों की मौत हुई।
2022 – बांग्लादेश सरकार और विश्व बैंक के बीच एक करोड़ 20 लाख अमरीकी डॉलर का वित्तीय समझौता हुआ।
2022 – यूक्रेन युद्ध :  मैरियूपोल में बमबारी से तबाह हुए थिएटर के मलबे में सैकड़ों लोग दबे।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत की आर्कटिक नीति जारी की।
2022 – ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में  ऐतिहासिक जहाज निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2023 – ढाका में, भारतीय उच्‍चायोग के इंदिरा गांधी सांस्‍कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मिशन लाइफ कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।
2023 – उत्‍तराखंड में पशु चिकित्‍सा और आयुर्वेद विषय पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन शुरू हुआ।
2023 – लाहौर हाईकोर्ट से इमरान खान को 9 मामलों में जमानत मिली।
2023 – इंटरनेशनल कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
2023 – नेपाल में रामसहाय प्रसाद यादव को देश का तीसरा उपराष्ट्रपति बनाया गया।
2024 – विरोधियों को दबाने और उनकी हत्या करने के बाद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 87.8% वोट के साथ सोवियत काल के बाद के रिकॉर्ड चुनाव में जीत का दावा किया।
2024 – भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास “अभ्यास लमितिये-2024” में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई।
2025 – नई दिल्ली में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए ।
2025 – चंद्रमा की सतह के अध्ययन के लिए लगभग 250 किलोग्राम का रोवर भेजने के लिए केंद्र सरकार ने Chandrayaan‑5 मिशन को मंजूरी दी।
2025 –  भारत के 6 नए स्थलों को UNESCO की विश्व धरोहर की संभावित (Tentative) सूची में शामिल किया गया।

*17 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1864 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1891 – रामनवमी प्रसाद – जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
1920 – शेख मुजीबुर्रहमान – बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1925 – रेवाड़ी के कोसली में जन्मे ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।
1932 – निरुपमा बरगोहाइँ असमिया भाषा की विख्यात साहित्यकार।
1933 – सुलोचना चव्हाण –  एक मराठी गायिका थीं।
1939 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1946 – पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का जन्‍म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।
1990 – बैटमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल का जन्‍म हुआ।

*17 मार्च को हुए निधन👉*

1977 – सिद्धेश्वरी देवी – शास्त्रीय संगीत गायिका।
1989 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
2019 – मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
2020 – बेट्टी विलियम्स – उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता।
2020 – जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन।
2021 – जॉन पॉम्बे मगुफुली -पूर्व तंजानिया के राष्ट्रपति।
2021 – हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद रहे श्री राम स्वरूप शर्मा का निधन हुआ।
2021 – पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी का निधन हुआ।
2023 –   अमेरिकन पॉप, एआर एंड बी, और फ्रैंक गायक – गीतकार क्लेरेंस “फ़ज़ी” हास्किन्स (81) का निधन हुआ।
2023 –  अमेरिकी अभिनेता लांस रेडिक (60) का निधन हुआ।
2023 –  पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी , एक रंगीन मिजाज राजनेता जॉन जेनरेटे (86) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतज्ञा सैंड्रा क्राउच (81) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश क्रिकेट स्पिन गेंदबाज रॉबिन हॉब्स (81) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश गायक – गीतकार स्टीव हार्वे (73) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र प्रधान (84) का निधन हुआ।

*17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री पृथूदक  पिहोवातीर्थ (हरियाणा)।
🌟  वारूणि पर्व।
🌟 माँ हिंगलाज जयन्ती (चैत्र कृष्ण त्रयोदशी , कुछ पंचांग में चतुर्दशी का भी वर्णन)।
🌟 गुरु श्री हरिराय जी गुरयाई (प्राचीनपरंपरानुसार)।
🌟 श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस।
🌟 महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती।
🌟 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस।
🌟 श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.