Bhiwani News: जाटू लुहारी में खेतों में भरा पानी, ढाणी का रास्ता 8 महीने से बंद; DC ऑफिस पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर गिरी गाज
भिवानी के जाटू लुहारी गांव में जुलाई से जमा बारिश के पानी ने ढाणी का रास्ता बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त (DC) कार्यालय पर प्रदर्शन कर ठेकेदार की शिकायत की। DC ने जिला परिषद को तुरंत रास्ता पक्का करने और टेंडर प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए हैं।
भिवानी। जाटूलुहारी गांव में जुलाई की बारिश के बाद से खेतों में पानी जमा है जिससे हांसी रोड से घिरावठी की ढाणी तक जाने वाला तीन करम (10 फीट) चौड़ा रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता ढाणी तक जाने का एकमात्र मार्ग है। सोमवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।