भिवानी बार काउंसिल चुनाव: आज सुबह 9 बजे से मतदान, कड़े सुरक्षा घेरे में वोट डालेंगे वकील
भिवानी में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान आज। जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बूथों का लिया जायजा। 2300 से अधिक अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
भिवानी। बार काउंसिल चुनाव के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया और पोलिंग टीमों को निष्पक्ष और शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए निर्देश दिए। वहीं कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में मतदान कराया जाएगा।