भिवानी: ₹5.25 करोड़ का ‘माल रोड’ प्रोजेक्ट बना आफत, खुदे पड़े गड्ढों से दुकानदार परेशान!
भिवानी में रेलवे स्टेशन से सराय चौपटा तक बन रहे माल रोड का काम सुस्त। ₹5.25 करोड़ के प्रोजेक्ट में खुले मैनहोल और खुदे फुटपाथ से दुकानदार और ग्राहक बेहाल। जानें क्या है पूरा मामला।
भिवानी। नगर परिषद शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक माल रोड का निर्माण करा रहा है। करीब सवा पांच करोड़ की लागत से बन रहे माल रोड का काम धीमी चाल से चल रहा है। ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन से जिला नागरिक अस्पताल के आगे तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबा दी, लेकिन चैनल निर्माण के बाद इन्हें पाटना भूल गया। अब दुकानदारों के लिए फुटपाथ पर खुदे पड़े गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार ना तो काम पूरा कर रहा है ना ही बरसाती चैनलों के लिए खोदे गए गड्ढों को पाट रहा है। ऐसे में ग्राहक भी दुकान तक आने में कतरा रहे हैं।