भिवानी मेडिकल कॉलेज: पेट रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज बेहाल, जांच के लिए हफ्ते भर का इंतजार!
भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी। पेट रोग विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान, अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही लंबी वेटिंग।
भिवानी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और राजकीय अस्पतालों में लंबे अर्से से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इस कारण कई जगह पर तो सामान्य चिकित्सक ही चिकित्सा विशेषज्ञों की ओपीडी देख रहे हैं। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पेट रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में आने वाले पेट संबंधी रोगों के मरीजों को सामान्य रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाना पड़ रहा है। वहीं, पेट संबंधी गंभीर बीमारियों के मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है।