हांसी: NGT की सख्ती के बाद कचरा निस्तारण शुरू, ₹5.89 करोड़ में 1.09 लाख टन कचरे का होगा सफाया
NGT के नोटिस के बाद हांसी नगर परिषद ने कयामसर झील और बीड फार्म से कचरा हटाने का काम शुरू किया। ₹5.89 करोड़ के प्रोजेक्ट से खाद बनेगी और जमीन खाली होगी। जानें पूरी योजना।
हांसी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की नोटिस के बाद नगर परिषद ने कयामसर झील और बीड फार्म के पुराने डंपिंग स्टेशनों से कचरा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत 1,09,000 टन कचरे का निस्तारण किया जाएगा। नगर परिषद ने दिल्ली की जनकपुरी की फर्म को यह कार्य 5 करोड़ 89 लाख 41,200 रुपये में टेंडर पर दिया है।