कुरुक्षेत्र: सिलेंडर धमाके से दहला यारा गांव, एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे, घर की दीवारें फटीं!

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सुबह 6:30 बजे बड़ा हादसा। गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 8 सदस्य घायल। धमाका इतना जोरदार कि घर की दीवारें और टाइलें टूट गईं। जानें पूरी खबर।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया, यहां घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। शाहाबाद के यारा गांव में हुए इस हादसे में परिवार के 8 लोग झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइलें टूट गईं तथा घर की दीवारों में दरारें आ गईं। दरवाजा उखड़कर दूर जाकर गिरा। आज सुबह करीब 6:30 बजे यारा गांव में गीता देवी अपनी रसोई में गैस पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में सो रहे लोग भी झुलस गए। आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई और धमाके की वजह से आस-पास के घर भी हिल गए। जांच में पता चला कि सिलेंडर में लगी पिन प्रेशर की वजह से अचानक निकल गई थी, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.