हरियाणा बोर्ड की ‘स्मार्ट बुक्स’: क्यूआर कोड से देख सकेंगे वीडियो लेक्चर, जानें नए नियम!
हरियाणा बोर्ड अब मेघालय की तर्ज पर लागू करेगा स्मार्ट पुस्तकें। कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर सवाल पर मिलेगा क्यूआर कोड। 6 विषयों का मूल्यांकन और सांकेतिक भाषा भी शामिल।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब मेघालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्मार्ट पुस्तकें लागू करने की तैयारी कर चुका है। नए शिक्षा सत्र से प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। स्मार्ट पुस्तकों में प्रत्येक प्रश्न के साथ क्यूआर कोड अंकित होगा। विद्यार्थी को यदि किसी प्रश्न पर संदेह या जिज्ञासा हो तो वह क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर संबंधित पाठ का वीडियो लेक्चर देख सकेगा, इसके लिए गुरुजी से परामर्श लेने की आवश्यकता नहीं होगी।