Dinesh Karthik Baby Girl: दूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक, RCB मेंटर ने रखा बेटी का प्यारा नाम!

IPL 2026 से पहले RCB मेंटर दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी! पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी 'राहा' को दिया जन्म। जानें कार्तिक के परिवार और क्रिकेट करियर की पूरी अपडेट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए IPL 2026 का सीजन खास होने वाला है, वह अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली है. इसी बीत टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने निजी जिंदगी में एक नई खुशी हासिल की है. IPL के 19वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले दिनेश कार्तिक पिता बन गए हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया था और उसके बाद RCB की कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए थे.

दूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने एक बेटी को जन्म दिया है. कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी की खबर शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस और दोस्तों को अपनी नन्ही परी के आने की जानकारी दी. यह उनके परिवार के लिए एक बहुत खुशी का मौका है. इसके साथ-साथ दिनेश कार्तिक ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है.

साल 2015 में की थी शादी

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी 2013 में सगाई के बाद 2015 में शादी के बंधन में बंधी थी. उन्होंने 18 अगस्त को ईसाई रीति-रिवाज से और 20 अगस्त को हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह किया था. फिर 2021 में इस जोड़े को जुड़वां बेटों, जियान और कबीर, का आशीर्वाद मिला. अब परिवार में एक बेटी के आने से घर खुशियों से भर गया है. बता दें, दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं और कार्तिक के क्रिकेट करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है.

कार्तिक का क्रिकेट करियर हमेशा से चर्चा में रहा है. वह IPL में RCB के लिए कई सीजनों तक खेल चुके हैं और फिनिशर के रूप में मशहूर रहे. संन्यास के बाद कोचिंग में उनका अनुभव टीम के युवा बल्लेबाजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है. IPL 2026 में RCB की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम होगी. उन्होंने अपने करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 3463 रन बनाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.