भिवानी में वायरल का कहर: ओपीडी में उमड़े मरीज, सूखी खांसी और बुखार ने बढ़ाई चिंता!
भिवानी में मौसम के उतार-चढ़ाव से फैला वायरल संक्रमण। पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 400 मरीज। जानें बचाव के तरीके और डॉक्टरों की सलाह।
भिवानी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद बढ़ी हल्की ठंड के कारण जिले में वायरल संक्रमण फैल रहा है जिससे लोगों में सूखी खांसी, गले में दर्द, बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या सामने आ रही है। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इन लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं।