देवसर धाम भिवानी: चैत्र नवरात्र पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के लिए CCTV और पुलिस तैनात!

भिवानी के 733 साल पुराने देवसर धाम में चैत्र नवरात्र की धूम। माता रानी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर CCTV कैमरों से लैस। जानें मंदिर का इतिहास।

भिवानी। चैत्र नवरात्र के दौरान गांव देवसर धाम स्थित माता रानी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है और पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हुए हैं जो 27 मार्च तक जारी रहेंगे। इस दौरान देवसर धाम मंदिर में भक्ति का विशेष माहौल बना हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगनी शुरू हो जाती हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सके।

मंदिर के पुजारी विक्रम के अनुसार देवसर धाम का इतिहास करीब 733 वर्ष पुराना है। इसकी शुरुआत एक बंजारे द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति को पहाड़ी से निकालकर स्थापित करने से हुई थी। बताया जाता है कि एक बंजारा अपनी गायों के साथ इस क्षेत्र से गुजर रहा था जब उसकी गायें खो गई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.