बवानीखेड़ा: रसोई गैस ₹60 महंगी होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन!
बवानीखेड़ा में रसोई गैस के दामों में ₹60 की वृद्धि और किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल। पढ़ें पूरी खबर।
बवानीखेड़ा। रसोई गैस की कीमतों में हालिया 60 रुपये की बढ़ोतरी और सिलिंडरों की किल्लत से बढ़े आक्रोश के बीच शनिवार को कस्बा बवानीखेड़ा में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रेणू बाला के नेतृत्व में महिलाओं ने खाली सिलिंडर हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।