हरियाणा राजनीति: क्रॉस वोटिंग पर बेटे ने विधायक पिता से तोड़ा रिश्ता, बोले- ‘गद्दारी मंजूर नहीं’

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का विवाद अब पारिवारिक टूट में बदला। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने पिता से तोड़े सभी रिश्ते। जानें पूरा मामला।

हरियाणा : हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला अब राजनीतिक विवाद से निकलकर पारिवारिक टूट तक पहुंच गया है। बता दें कि हथीन से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। अब उनके बेटे ने अपने पिता से रिश्ता तोड़ लिया है। नाजिम चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। नाजिम ने कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। हमेशा पार्टी के साथ रहूंगा। पिता ने क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है।

नाजिम चौधरी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं आपको यह साफ कर देना चाहता हूं कि आज से मैं यह घोषणा करता हूं कि मेरा अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं है। न ही भविष्य में कभी होगा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन मेरा उनसे निश्चित रूप से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। मेरे परिवार का एक और सदस्य भी इसमें शामिल है। मेरे चाचा, डीएसपी एमएस खान। मेरा उनसे भी कोई रिश्ता नहीं रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.