पानीपत का ‘रियल हीरो’: नहर में डूबी कार, सचिन ने जान पर खेलकर बचाई 5 की जान!

पानीपत के नरायणा नहर में गिरी कार। जांबाज किसान पुत्र सचिन ने अपनी चोट की परवाह किए बिना पति-पत्नी और 3 बच्चों को डूबने से बचाया। समालखा पुलिस ने की प्रशंसा।

पानीपत : पानीपत जिले में किसान के बेटे सचिन 24 वर्षिय ने अपनी जान जोखिम में डाल नरायणा नहर में डुब रहे एक ही परिवार के पति-पत्नि व तीन बच्चों को बाहर निकाला। दीपक वासी सौदापुर पानीपत अपने परिवार को लेकर अपने ससुराल शेखपुरा गनौर से वापिस नहर की पटरी अपने गांव आ रहा था। करीब रात 8 बजे जब वह नरायणा पुल के पास पहुंचा तो कार का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी नहर में जा गिरी, जब नहर में गाडी गिरी तो कार का पिछला हिस्सा नहर के पिलर से टकरा गया, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया।

बताया जा रहा है कि नहर में गाड़ी गिरता देख सचिन छौक्कर अपने ट्रैक्टर पर वहा पहुंचा। सचिन ने ट्रैक्टर को नहर के पुल पर छोड़, नहर में  कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट भी लग गई। अपनी चोट की परवाह न करते हुए उसने पहले तो तीनों बच्चो को निकाला, उसके बाद फिर दीपक की पत्नि मन्जु को निकाला फिर दीपक को। सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों व राहगिरों का बस एक ही कहना था अपनी जान को  जाखिम  में डालकर पांच लोगों की जान बचाई। ऐसे लोगों को सरकार को सम्मानित करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.