भिवानी: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले PWD का ‘जुगाड़’, सिर्फ बोर्ड लगाकर बना दिया C&D प्लांट!
भिवानी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 से पहले नगर परिषद की लापरवाही। बिना प्रोसेसिंग सिस्टम दादरी रोड पर बनाया डमी सीएंडडी प्लांट। 15% अंकों के नुकसान का खतरा बरकरार।
भिवानी। सीएंडडी (भवन निर्माण एवं तोड़फोड़ मलबा निस्तारण) प्लांट नहीं होने से पिछले 10 सालों से करीब 15 प्रतिशत अंकों का नुकसान झेल रहे नगर परिषद ने इस बार प्लांट के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर दी है जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले के पिछड़ने का खतरा फिर बढ़ गया है।