भिवानी: खानक पहाड़ में माइनिंग विवाद पर खूनी संघर्ष, सिक्योरिटी गार्ड घायल, अस्पताल में भी हंगामा!
तोशाम के खानक पहाड़ में माइनिंग नियमों को लेकर भिड़े दो पक्ष। सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट, अस्पताल में 15-20 लोगों का हंगामा। वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी।
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के खानक पहाड़ में रविवार को माइनिंग कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया जिसमें सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घायल गार्ड को पहले सामान्य अस्पताल तोशाम और बाद में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इसके बाद 15 से 20 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर भी हंगामा किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।