ईशरवाल के अमरजीत का कमाल: चने के एक पौधे पर 1500 फलियां, CM करेंगे सम्मानित!
लाखों की दुकान छोड़ किसान बने अमरजीत ने जैविक खेती से बदली किस्मत। चने के एक पौधे पर 1500+ फलियां और ₹1 लाख महीना कमाई। जानें गोकृपा अमृत और ड्रिप सिस्टम का मॉडल।
तोशाम। लोगों के तानों को सकारात्मक रूप में लेकर जिले के गांव ईशरवाल निवासी किसान अमरजीत ने जैविक खेती से नई पहचान बनाई है। इलेक्ट्रॉनिक की लाखों रुपये की दुकान बंद कर खेती अपनाने वाले अमरजीत ने चने की ऐसी किस्म विकसित की है जिसमें एक पौधे पर 1500 से अधिक फलियां लग रही हैं और उनकी औसत आमदनी एक लाख रुपये प्रतिमाह से अधिक हो गई है।