Imran Khan का न्यायपालिका पर बड़ा हमला: ‘जजों ने जमीर बेच दिया, मुझे कर रहे टॉर्चर’

जेल से इमरान खान का गुस्सा! पाकिस्तानी जजों को बताया 'बिका हुआ'। पत्नी बुशरा बीबी को टॉर्चर करने और बेटों को पाकिस्तान आने से रोकने पर सरकार को घेरा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने की पाकिस्तान की न्यायपालिका को बिका हुआ बताया है. अपने बेटे से फोन पर बात करने के बाद इमरान ने कहा- यहां के सभी जजों ने जमीर बेच दिया है. न्याय करने की बजाय जज मामले को टाल रहे हैं. उन्हें शर्म नहीं आ रही है. अल्लाह के घर में सभी का इंसाफ एक साथ होगा. बेटे कासिम ने सोशल मीडिया में इस बाबत एक संदेश लिखा है. कासिम के मुताबिक उनके पिता जेल में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं. जेल के अधिकारी इमरान के साथ-साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी टॉर्चर कर रहे हैं.

जजों ने बेच दिया जमीर- इमरान

ईद के मौके पर अपने दोनों बेटे से बातचीत करते हुए इमरान ने कहा- जजों का काम समाज में न्याय देना है. उन्हें समय पर त्वरित न्याय देनी चाहिए, लेकिन मेरे मामले में सिर्फ तारीख मिल रही है. जज जानबूझकर न्याय नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के सभी जज अपने विशेषाधिकारों के लिए अपनी आत्मा बेच दी है. वे अब ईमानदार नहीं रहे. उन्हें शर्म आनी चाहिए.

इमरान ने इस बात की खुशी भी जताई कि उन्हें अपने बेटे से ईद के मौके पर संपर्क करने दिया गया. बेटे से इमरान ने कहा- सरकार जानती है कि वे मुझे नहीं तोड़ सकते, इसलिए वे मेरी पत्नी का सहारा लेते हैं. वे बुशरा बीबी के साथ इस अमानवीय व्यवहार को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं, सिर्फ मुझे ब्लैकमेल करने के लिए? वह दिन-रात एकांत में रहती है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम विरोधी है.

बेटे को पाकिस्तान में एंट्री नहीं

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिना गोल्डस्मिथ का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार उनके दोनों बेटे को इमरान खान से नहीं मिलने दे रही है. इमरान के दोनों बेटे वर्तमान में लंदन में रहते हैं. दोनों के पास लंदन की नागरिकता भी है.

वहीं पाकिस्तान के मंत्री अता तरार का कहना है कि तय नियम के तहत ही दोनों बेटे को पाकिस्तान आने दिया जाएगा. दरअसल, पाकिस्तान की सरकार चाहती है कि इमरान के दोनों बेटे पाकिस्तान के पासपोर्ट पर इस्लामाबाद आए. इमरान खान के दोनों बेटे ब्रिटेन के पासपोर्ट पर आना चाहते हैं, जिससे उन्हें पाकिस्तान यात्रा में कोई कठिनाई न हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.