भिवानी: 153 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, CMO ने विश्व टीबी दिवस पर दी बधाई!
भिवानी जिले की 312 में से 153 पंचायतें अब टीबी मुक्त! विश्व टीबी दिवस पर सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने 'निक्षय मित्र' बनने की अपील की। जानें टीबी के लक्षण और सरकारी सुविधाएं।
भिवानी। जिले में 312 ग्राम पंचायतों में से 153 को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने विश्व टीबी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में मंगलवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जिला प्रमुख डॉ. सुमन विश्वकर्मा मौजूद रहीं।