UP Ram Navami Holiday 2026: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

यूपी में रामनवमी पर लगातार 2 दिन की छुट्टी! योगी सरकार ने 26 के साथ अब 27 मार्च को भी घोषित किया अवकाश। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद। जानें पूरी डिटेल्स।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में एक अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है. जनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 मार्च को भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है. इससे पहले 26 मार्च को अवकाश निर्धारित था. अब लगातार दो दिन तक छुट्टी रहेगी.

सरकार के इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को बताया जा रहा है. हर साल राम नवमी के मौके पर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों विशेषकर अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस बार भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं.

श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

सरकार का कहना है कि अतिरिक्त अवकाश घोषित करने से श्रद्धालुओं को यात्रा और दर्शन में सहूलियत मिलेगी. साथ ही भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी. अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला आस्था और जनभावना के सम्मान में लिया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े.

दो दिन बंद रहेंगे सरकारी और निजी संस्थान

इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी दफ्तर, स्कूल और कई निजी संस्थान 26 और 27 मार्च को बंद रहेंगे. वहीं, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके.

वहीं लोगों का कहना है कि इससे उन्हें त्योहार को शांति और श्रद्धा के साथ मनाने का अवसर मिलेगा. योगी सरकार का यह फैसला न केवल धार्मिक आस्था के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह प्रशासनिक दृष्टि से भी एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.