भिवानी मेडिकल कॉलेज में बदहाली: लिफ्ट बंद, गोद में मरीज और जांच किट की कमी
भिवानी मेडिकल कॉलेज की OPD में व्यवस्थाएं ध्वस्त! लिफ्ट बंद होने से तीमारदार मरीजों को गोद में उठाने पर मजबूर। खून जांच किट और दवाओं की किल्लत से 2000 मरीज परेशान।
भिवानी। शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। ओपीडी में लिफ्ट सिस्टम बंद हो जाता है, खून जांच किट और दवाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।