भिवानी विकास: 80 लाख से चमकेंगी शहर की 10 गलियां, विधायक ने किया शुभारंभ

भिवानी के न्यू भारत नगर में विधायक घनश्याम सर्राफ ने ₹80 लाख के विकास कार्यों का किया आगाज। शहर की 10 गलियों का होगा कायाकल्प। जानें पार्षदों और नप का पूरा प्लान।

भिवानी। शहर की लगभग 10 गलियों के निर्माण पर 80 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बुधवार को शहर के न्यू भारत नगर में विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक और चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने अधिकारियों को फोन कर तत्काल लोगों की समस्याएं हल करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद कृष्ण, कर्मबीर यादव, राजपाल पीटीआई, नाहर सिंह, सतबीर सिंह, विरेंद्र सिंह, सुंदर कुमार और ईश्वर सिंह मौजूद रहे।

शहर की कोई गली नहीं रहेगी कच्ची

नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में कोई गली जर्जर नहीं रहने दी जाएगी। पार्षदों व लोगों से कच्ची गलियों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद वे स्वयं उन गलियों का निरीक्षण कर पक्का करवाने के लिए बजट तैयार करवा रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.