पानीपत हादसा: बापौली की गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पानीपत के बापौली में गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। दमकल की 9 गाड़ियों ने 90 चक्कर लगाकर आग पर पाया काबू। मशीनरी और वेस्ट जलकर राख। कोई हताहत नहीं।
पानीपत : पानीपत के बापौली स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में पड़ा वेस्ट मैटीरियल और मशनरी जलकर राख हो गया। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से 9 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। प्रत्येक गाड़ी के 10 राउंड लगे। फैक्टरी संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।