हरियाणा के स्कूलों में 1 अप्रैल को ‘मैगा PTM’, उत्सव की तरह मनेगा दिन

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल को मेगा PTM का आयोजन। कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को मिलेगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC)। जानें अभिभावकों के लिए निर्देश।

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्कूलों में 1 अप्रैल को मैगा पी.टी.एम. होगी। सरकार ने इस मैगा पी.टी.एम. को एक तरह के उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पहली अप्रैल को आयोजित होने वाली’ मैगा पी.टी.एम.’ में पहली से 5वीं तक के छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उनकी पढ़ाई, व्यवहार, समझ और कौशल, हर पहलू पर खुल कर चर्चा की जाएगी।

इस मैगा-पी.टी.एम. में सिर्फ मार्कशीट नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एच.पी.सी.) के जरिए बच्चे के समग्र विकास की पूरी तस्वीर अभिभावकों के सामने रखी जाएगी। इसमें बच्चे की सीखने की क्षमता, व्यवहार, भागीदारी और कौशल जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है, जिससे अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा वास्तव में किस स्तर पर है। बैठक में अभिभावकों से फीडबैक और सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.