ठंड में बुजुर्गों की बढ़ी जकड़न, बाजार में ₹120 से ₹200 में मिल रही गर्म सिकाई की बोतलें
दर्द में राहत पाने के लिए प्रयोग किए जाना वाली सिकाई बोतल।
भिवानी। जिले में ठिठुरन भरी ठंड के कारण खासकर बुजुर्गों में शरीर की जकड़न की समस्या बढ़ गई है। इसके चलते जोड़ों के दर्द, बदन दर्द और कमर दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं। दर्द से राहत पाने के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक गर्म सिकाई की बोतल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए हीटर जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
पैर में दर्द की समस्या है। जैसे ही ठंडी हवा चलती है तो दर्द और तेजी से बढ़ जाता है। अगर गर्म पानी से सिकाई करते हैं तो दर्द में राहत मिलती है लेकिन पानी जल्दी ठंडा हो जाता है। इस कारण अब सिकाई के लिए बिजली से चार्ज होने वाली बोतल ले रहा हूं। 130 रुपये की बोतल मिली है।
सर्दी में शरीर में जकड़न बनी हुई है। पूरा बदन दर्द कर रहा है। घर में भी इस तरह के दो-तीन मरीज हैं। इस कारण शरीर की मसाज के लिए मसाजर और सिकाई के लिए गर्म बोतल ले रहा हूं। बोतल से सिकाई करने के बाद दर्द में राहत मिलती है। पहले भी प्रयोग की थी वह खराब हो गई थी इसलिए नई बोतल ली है। -जगदीश, बवानीखेड़ा निवासी।
मेडिकल कॉलेज में भी बढ़ रहे दर्द के मरीज