अनिल विज का बड़ा बयान: भारत में नहीं लगेगा लॉकडाउन, तेल पर ₹10 घटी ड्यूटी

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पेट्रोल-डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम करने के PM मोदी के फैसले को सराहा। मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लॉकडाउन की अफवाहों को नकारा।

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता का हर परिस्थिति में पूरा ध्यान रखते हैं। खाड़ी के देशों में युद्ध लगा हुआ है और इसके चलते देश के लोगों को परेशानी ना हो इसलिए पेट्रोल और डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है, जबकि आसपास के देशों में तेल के दाम बढ़े हैं लेकिन हमारे देश में लोगों की जेब पर बोझ न पड़े इसलिए यहां पर एक्साइज ड्यूटी कम की गई है।

मिडिल ईस्ट देश में चल रही लड़ाई के चलते भारत में लॉकडाउन की अफवाह फैल रही है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो देश विरोधी लोग हैं विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने वाले ब्लॉगर वह हर वक्त कोई न कोई भ्रांति फैलाना चाहते हैं। हमारा देश चार पांच युद्ध लड़ चुका है लेकिन तब भी लॉकडाउन नहीं लगा। यह युद्ध 4 से 5000 किलोमीटर दूर हो रहा है केवल लोगों को भ्रमित करने और डराने के लिए यह लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं इनको जनता जवाब देगी।

मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध के चलते LPG गैस की कीमत की चर्चाएं आम हो गई। इसी बीच अंबाला की साइंस इंडस्ट्री पर इसका असर दिखाई दिया जिसको लेकर अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। गैस उचित मात्रा में मिल रही है साइंस इंडस्ट्री के लोगों को कुछ दिक्कत आई थी जिसके लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई और समाधान करने की निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.