भिवानी: ‘हरियाणा गौरव अवॉर्ड’ से 110 प्रतिभाएं सम्मानित, खेल नर्सरियों पर जोर
भिवानी में हरियाणा गौरव अवॉर्ड समारोह संपन्न! एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी और विधायक घनश्याम सर्राफ ने 110 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
भिवानी। दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित हरियाणा गौरव अवाॅर्ड समारोह में एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की 110 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।