रेलवे अलर्ट: जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य, भुज-बरेली और रानीखेत सहित कई ट्रेनें डायवर्ट
जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB लॉन्चिंग के चलते 9 और 10 मई को रेल यातायात प्रभावित। भुज-बरेली, बाड़मेर-जम्मूतवी और जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस अब लोहारू और रींगस होकर चलेंगी।
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चलेगी जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।