बहल: रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
लोहारू से बहल जा रही हरियाणा रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल। कॉलोनी में दीवार से टकराकर रुकी बस, टला बड़ा हादसा। सभी सवारियां सुरक्षित, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त।
बहल। हरियाणा राज्य परिवहन निगम की सवारियों से भरी बहल-लोहारू रूट की एक बस सोमवार को स्टीयरिंग फेल होने के कारण बहल पहुंचने से पहले ही कॉलोनी में दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।