बवानीखेड़ा: अवैध गैस सिलेंडरों पर विभाग का छापा, 15 सिलेंडर जब्त, हड़कंप
बवानीखेड़ा के गांवों में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई! घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल करने पर 15 सिलेंडर जब्त। भवानी गैस एजेंसी में जमा।
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलिंडरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सिलिंडर जब्त किए। टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार और सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह शामिल रहे।