चेहरे पर तुरंत ग्लो लाएंगे ये 5 नेचुरल फेस स्प्रे, डल स्किन होगी फ्रेश

डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 असरदार फेस स्प्रे। गुलाब जल, ग्रीन टी और चावल के पानी से पाएं इंस्टेंट निखार और हाइड्रेटेड त्वचा। जानें आसान तरीके।

फेस को इंस्टेंट ग्लो देना हो और डल स्किन को फ्रेश बनाना हो तो गुलाब जल बेस्ट रहता है. बस जब भी आपको फेस डल लगे तो वाइप से क्लीन करके गुलाब जल स्प्रे कर लें. इससे स्किन टोन भी होती है. ज्यादा बेहतर रिजल्ट के लिए आप गुलाब जल में 1 या फिर 2 विटामिन ई के कैप्सूल एड कर लें.

1 / 5
फेस को तुरंत फ्रेश बनाने वाले नेचुरल स्प्रे की बात करें तो आप खीरा के रस और एलोवेरा जेल को मिलाकर अच्छी तरह से शेक कर लें. इसे आप किसी स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें. इससे आपके डल फेस में नई जान आती है और त्वचा हाइड्रेट भी होती है.

2 / 5
ग्रीन टी को अच्छी तरह से उबालने के बाद आप इसे ठंडा करके बोतल में भर लें. ग्रीन टी वाटर भी आपके फेस को तुरंत फ्रेश बनाता है. इससे धीरे-धीरे दाग-धब्बे भी कम करने में मदद मिलती है और पिंपल्स का भी छुटकारा होता है. इससे त्वचा चमकदार और साफ दिखाई देती है.

3 / 5
गर्मी के दिनों में अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है तो लेमन और मिंट का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा. थोड़ा सा पानी लेकर इसमें मिंट की पत्तियां तोड़कर डालें. इसी के साथ नींबू का रस भी एड करें. इसे आप रोजाना अपने फेस पर स्प्रे कर सकते हैं.

4 / 5
चावल का पानी भी चेहरे पर कमाल का असर दिखाता है. आप इसमें थोड़ा सा तुलसी का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें. इस लिक्विड को चेहरे पर रोजाना स्प्रे करने से त्वचा चमकदार बनने के साथ ही क्लीन-क्लियर भी होती है, क्योंकि तुलसी दाग-धब्बे कम करती है और चावल के पानी से त्वचा को पोषण के साथ हाइड्रेशन मिलता है. 

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.