हरियाणा पटवारी परीक्षा परिणाम घोषित: 2096 अभ्यर्थी पास, 426 फेल

हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने घोषित किया पटवारी परीक्षा का परिणाम। 2522 में से 2096 अभ्यर्थी सफल, जल्द होगी नियुक्ति। फेल हुए 426 छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका।

चंडीगढ़: हरियाणा में नवचयनित पटवारियों की विभागीय परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। कुल 2522 अभ्यर्थियों में से 2096 पटवारी पास हुए हैं जबकि 426 अभ्यर्थी असफल रहे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा में असफल रहे हैं उन्हें जल्द ही दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थी अब नियुक्ति के पात्र हो गए हैं। कुछ दिन पहले नवचयनित पटवारियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। प्रदेश में पटवार सर्कलों की संख्या 2700 से बढ़ाकर करीब 5000 किए जाने की योजना है। बढ़े हुए सर्कलों में नए पटवारियों की नियुक्ति की संभावना है।

हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा का मौका दिया जाएगा जबकि सफल हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.