हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल: IAS मुकेश आहूजा को सेवा विस्तार, IPS गंगाराम पूनिया CBI में

हरियाणा सरकार ने IAS मुकेश आहूजा का कार्यकाल 3 महीने बढ़ाया। IPS गंगाराम पूनिया को CBI में जॉइनिंग के लिए किया रिलीव। जानें क्या रहेंगे नए कार्यभार।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारी मुकेश आहूजा को 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के दिन 3 महीने का सेवा विस्तार दिया है। अब वह 30 जून तक सरकार में सेवाएं देंगे। आहूजा के पास हरियाणा मार्कीटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक और हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव पद का कार्यभार है जो यथावत रहेगा। आहूजा की गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती है और उनके समय में हरियाणा लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता दिखाई दी। चर्चा है कि 3 महीने बाद भी सरकार उन्हें किसी अहम पद पर जिम्मेदारी दे सकती है।

आई.पी.एस. गंगाराम पूनिया हुए रिलीव
आई.पी.एस. अधिकारी गंगाराम पूनिया को हरियाणा सरकार ने रिलीव कर दिया है। अब वह इसी सप्ताह सी.बी. आई. में अपनी ज्वाइनिंग देंगे। गंगाराम पुनिया पिछले कई महीनों से ए.सी.बी. में एस.पी. पद पर तैनात थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.