हरियाणा में 1247 खेल नर्सरियों की सूची जारी: रोहतक को मिली 75 नर्सरियां

हरियाणा सरकार ने 1247 खेल नर्सरियों की लिस्ट जारी की। रोहतक को मिली 75 नर्सरियां, हिसार 135 के साथ टॉप पर। जानें अपने जिले की खेल नर्सरियों का पूरा आंकड़ा।

रोहतक: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1247 खेल नर्सरियों की सूची जारी की गई है। इसमें रोहतक को पहली बार 75 खेल नर्सरियां मिली हैं।

रोहतक पिछले साल 34 नर्सरियां अलॉट हुई थीं। इस बार 75 नर्सरियां जिले को मिली हैं। इनमें से 40 नर्सरियां सरकारी स्कूलों, 32 पंचायतों और तीन निजी स्कूलों को मिली हैं। यहां जल्दी ही खेल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

अंबाला को 22, भिवानी को 85, चरखी दादरी को 29, फरीदाबाद को 66, गुरुग्राम को 36, हांसी को 14, हिसार को 135, झज्जर को 51, जींद को 116, कैथल को 115, करनाल को 70, कुरुक्षेत्र को 41, महेंद्रगढ़ को 34, मेवात को 36, पलवल को 92, पंचकूला को 15, पानीपत को 47, रेवाड़ी को 55, सिरसा को 55, सोनीपत को 68, यमुनानगर को 34 नर्सरियां दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.