हरियाणा विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना 2026-27: अब सालभर मिलेगी मुफ्त बस सुविधा
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के बच्चों को 2026-27 में भी मिलेगी मुफ्त बस सुविधा। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना जारी।
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी जारी रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त यातायात की सुविधा दी जाती है।
जारी निर्देश के अनुसार निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत खर्च की गई राशि की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक जमा करें। परिवहन योजना की राशि और ब्याज जमा न करने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।