AAP vs BJP: बीजेपी नेताओं को पहले से कैसे पता अदालती फैसला? सौरभ भारद्वाज का कपिल मिश्रा और वीरेंद्र सचदेवा पर बड़ा हमला

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मंत्री कपिल मिश्रा पर निशाना साधा है। भारद्वाज ने पूछा कि आबकारी मामले में फैसला आने से पहले ही बीजेपी नेताओं को सजा होने की बात कैसे पता है? क्या वे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं?

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया है कि बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को कैसे पता है कि आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा कह रहे हैं कि पिक्चर अभी बाक़ी है. ये किस पिक्चर की बात हो रही है? जबकि अभी मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होनी बाकी है.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने वीरेंद्र सचदेवा के दावों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा का एक वीडियो दिखाया और कहा कि वो कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अपराधी हैं और जैसे-जैसे अदालती कार्यवाही आगे बढ़ेगी, इनको सजा निश्चित ही मिलेगी. आखिर इन्हें यह कैसे पता है. कपिल मिश्रा ने भी एक्स पर लिखा था- पिक्चर अभी बाकी है.

वीरेंद्र सचदेवा कैसे कह सकते हैं कि सजा जरूर मिलेगी?-आप

सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि पिक्चर में क्या बाकी है, यह कपिल मिश्रा को कैसे पता? वीरेंद्र सचदेवा कैसे कह सकते हैं कि निश्चित तौर पर सजा मिलेगी? क्या वे सीधे तौर पर यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि इन्हें मालूम है कि इस मुकदमे में क्या होगा? इन्हें कैसे मालूम है कि आगे की कहानी क्या है? यह वे कैसे कर सकते हैं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये सवाल इसलिए बहुत बड़े हो जाते हैं क्योंकि यह वही कपिल मिश्रा हैं जिन्होंने खुलेआम धमकी देकर दंगों को भड़काने का प्रयास किया था, जिसका वीडियो सबके सामने है. यह फरवरी 2020 की बात है और उसी समय 26 फरवरी 2020 को इसी दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश मुरलीधर ने अपनी अदालत में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.