AC Servicing Tips: भीषण गर्मी से पहले करा लें एसी की सर्विस; देरी करने पर जेब होगी ढीली और झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें फायदे
क्या आपने गर्मियों के लिए अपना एसी तैयार कर लिया है? AC Servicing में देरी आपको भारी पड़ सकती है। मैकेनिकों की कमी, बढ़ते चार्ज और चोक फिल्टर जैसी समस्याओं से बचने के लिए मार्च में ही सर्विसिंग करवाना क्यों जरूरी है, जानिए इस रिपोर्ट में।
गर्मियों का मौसम आ गया है और लोगों ने एसी की सर्विसिंग (AC Servicing) करवाना शुरू कर दिया है, अगर आपने अभी तक सर्विसिंग नहीं करवाई है कि आराम से करवा लेंगे, जल्दी क्या है तो ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि इससे परेशानी किस तरह से बढ़ सकती है, हम आज आपको यही समझाने वाले हैं कि लेट सर्विसिंग करवाने पर आपको किस तरह से मुश्किल हो सकती है.
समय पर AC Servicing के फायदे
मार्च का महीना आ गया है और भीषण गर्मी का अहसास अभी से शुरू हो गया है, यही वजह है कि लोगों ने सर्विसिंग करवाना शुरू कर दिया है. इस वजह से सर्विस सेंटर पर लोड़ भी बढ़ गया है, अब आप खुद ही सोचिए जब एक ही सर्विस सेंटर पर एक-साथ कई रिक्वेस्ट आएंगी तो सर्विसिंग में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है. देरी के कारण आपको गर्मी सहन करनी पड़ेगी क्योंकि बिना सर्विसिंग आप एसी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
चाहे सर्विस सेंटर हो या फिर आपके घर के पास वाला एसी मैकेनिक, इस वक्त हर किसी पर काम का लोड़ बढ़ गया होगा. ऐसे में अगर आपने और भी ज्यादा देर की तो हो सकता है कि सर्विसिंग तो लेट हो ही हो, आपको पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़े.
देरी करने पर नुकसान
सर्विसिंग के लिए कोई नहीं आ रहा और आपको गर्मी ज्यादा लग रही है और आपने अगर एसी को बिना सर्विसिंग के चलाया तो इससे फिल्टर चोक हो सकता है जिससे मोटर पर दबाव बढ़ेगा और एसी की परफॉर्मेंस भी खराब हो सकती है.
इसके अलावा मान लीजिए कि आपने सर्विसिंग करवाने के लिए कंपनी में रिक्वेस्ट डाली लेकिन कई दिन बीत गए लेकिन सर्विसिंग के लिए कोई भी नहीं आ रहा तो हो सकता है कि आपको पास किसी एसी मैकेनिक को बुलाकर एसी की सर्विसिंग करवानी पड़े. यही नहीं, मैकेनिक आपसे सीजन में ज्यादा डिमांड के चलते ज्यादा पैसे भी चार्ज कर सकता है.