Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत से ईरान-इराक में कोहराम, भारत के कश्मीर तक पहुंचा गम; सड़कों पर उतरा जनसैलाब
सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 और इराक में 3 दिन के शोक का ऐलान। तेहरान से लेकर श्रीनगर (कश्मीर) तक सड़कों पर उबला गुस्सा। खबर पढ़ते हुए रो पड़े टीवी एंकर, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ भारी नारेबाजी। जानें ताजा हालात।
ईरान पर शनिवार को हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं. रविवार को ईरान की सरकार मीडिया ने इसकी तस्दीक की. जिसके बाद ईरान और इराक में कोहराम मच गया है, लोग सड़कों से बाहर आ गए और टीवी एंकर ये खबर बताते हुए रो पड़े. खामेनेई की मौत का गम भारत तक आ पहुंचा है, भारत के कश्मीर समेत कई इलाकों से शोक की खबरें आ रही हैं.
ईरान सरकार ने 40 दिनों का शोक घोषित किया है, वहीं इराक में 3 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है. ईरानी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईरान के अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर आकर रो रहे हैं, मातम कर रहे हैं और अमेरिका इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इराक की राजधानी बगदाद में भी लोग अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शोक मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं.
तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर पर जमा हुए लोग
अली खामेनेई की मौत के खबर सुन्ने के बाद तेहरान के लोग एंघेलाब स्क्वायर पर जमा हुए और अपने सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक मनाने लगे. वहीं जैसे ही ये खबर इराक के कर्बला वहां मौजूद लोग चीख-चीख के रोने लगे. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कर्बला में मातम छा गया है और लोग खामेनेई की मौत पर गमगीन हैं.
हज़रत मासूमेह दरगाह पर लगे डेथ टू अमेरिका के नारे
सेंट्रल ईरान के कोम में हज़रत मासूमेह दरगाह पर ‘अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत’ के नारे गूंज रहे हैं. लेबनान, सीरिया के अलावा सुन्नी देशों में भी ईरान के समर्थन में प्रदर्शन देखने मिले हैं.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लोग खामेनेई की फोटो लेकर सड़कों पर निकल गए. लोगों में खासा गुस्सा है. लोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.