Ambala Crime: नकली पिस्तौल दिखाकर मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

अंबाला पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना पड़ाव पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नकली पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को काबू कर लिया है।

अंबाला  : अंबाला पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना पड़ाव पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नकली पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शिकायतकर्ता सेक्टर-34 निवासी मोहित ने थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई कि सैक्टर-34 की सड़क पर अज्ञात बाइक सवारों ने उसके भाई लालू को पिस्तौल जैसा हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना पड़ाव पुलिस ने ने मामले की गंभीरता को देखते देखते हुए तुरंत तफ्तीश शुरू की और दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंबाला छावनी की कुम्हार मंडी निवासी सूरज और प्रगति विहार में रह रहे बकरा मंडी के मूल निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्तौल, शिकायतकर्ता से लूट गया मोबाइल व लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.