Argo: ऑस्कर जीतने वाली वो फिल्म, जिसमें एक ‘फेक मूवी’ से बचाई गई जान

हॉलीवुड फिल्म 'आर्गो' की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी। जानें कैसे CIA एजेंट टोनी मेंडेज ने एक फर्जी फिल्म का बहाना बनाकर ईरान से 6 अमेरिकियों को सुरक्षित निकाला।

हॉलीवुड में वॉर और स्पाई फिल्मों की भरमार रही है. अमेरिकन सिनेमा में इस तरह की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं साल 2012 में आई फिल्म ‘आर्गो’ की.

1 / 11
'आर्गो' को 85वें ऑस्कर्स में बेस्ट फिल्म के खिताब से नवाजा गया था. ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक ऐसे मिशन को दिखाया गया था, जिसने CIA और इंटेलिजेंस के इतिहास में एक नया पैमाना हासिल किया था.

‘आर्गो’ को 85वें ऑस्कर्स में बेस्ट फिल्म के खिताब से नवाजा गया था. ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक ऐसे मिशन को दिखाया गया था, जिसने CIA और इंटेलिजेंस के इतिहास में एक नया पैमाना हासिल किया था.

2 / 11
बात है साल 1979 की, तेहरान के अमेरिकी दूतावास पर भड़की हुई ईरानी जनता हमला कर देती है. अफरा-तफरी के बीच 6 अमेरिकी राजदूत वहां से भाग निकलते हैं और एक कनाडा के राजदूत के घर पर शरण ले लेते हैं.

बात है साल 1979 की, तेहरान के अमेरिकी दूतावास पर भड़की हुई ईरानी जनता हमला कर देती है. अफरा-तफरी के बीच 6 अमेरिकी राजदूत वहां से भाग निकलते हैं और एक कनाडा के राजदूत के घर पर शरण ले लेते हैं.

3 / 11
दूसरी तरफ दूतावास में बचे बाकी सभी लोगों को बंधक बना लिया जाता है. ईरान में हालात खराब हो जाते हैं और वहां के लोग बचे हुए इन 6 लोगों को तेजी से ढूंढने लगते हैं. इधर CIA इन लोगों को वहां से निकालने का प्लान बनाती है.

4 / 11
दो अलग-अलग ऑपरेशंस चलाने की बात की जाती है, जहां एंबेसी में बंधक बने लोगों और 6 राजदूतों को अलग से बचाने का प्लान बनाया जाता है. CIA 6 लोगों को निकालने की जिम्मेदारी एक काबिल एजेंट टोनी मेंडेज को देती है. टोनी एक मास्टरप्लान बनाता है.

5 / 11
टोनी एक साई-फाई फिल्म 'आर्गो' बनाने के बहाने ईरान में घुसने की बात करता है और सभी 6 लोगों को कनाडा के पासपोर्ट और फिल्म क्रू की आइडेंटिटी पर वहां से निकालने की बात पर राजी कर लेता है.

टोनी एक साई-फाई फिल्म ‘आर्गो’ बनाने के बहाने ईरान में घुसने की बात करता है और सभी 6 लोगों को कनाडा के पासपोर्ट और फिल्म क्रू की आइडेंटिटी पर वहां से निकालने की बात पर राजी कर लेता है.

6 / 11
टोनी फेक फिल्म के लिए एक प्रोड्यूसर की मदद लेता है और एक फेक स्टूडियो से लेकर फिल्म बनाने का हर सामान अरेंज किया जाता है, ताकी इस मिशन को पूरा किया जा सके.

टोनी फेक फिल्म के लिए एक प्रोड्यूसर की मदद लेता है और एक फेक स्टूडियो से लेकर फिल्म बनाने का हर सामान अरेंज किया जाता है, ताकी इस मिशन को पूरा किया जा सके.

7 / 11
मिशन पूरा होता है या नहीं, ये आपको फिल्म देखकर पता लगेगा. फिल्म में लीड रोल अदा किया है 'गुड विल हंटिंग' फेम एक्टर बेन एफ्लेक और जैक ओ डानियल ने. बाकी सभी एक्टर्स ने भी कमाल का काम किया है.

मिशन पूरा होता है या नहीं, ये आपको फिल्म देखकर पता लगेगा. फिल्म में लीड रोल अदा किया है ‘गुड विल हंटिंग’ फेम एक्टर बेन एफ्लेक और जैक ओ डानियल ने. बाकी सभी एक्टर्स ने भी कमाल का काम किया है.

8 / 11
फिल्म की कहानी ऐसे ही असली मिशन 'कनाडाई केपर' नाम के मिशन पर आधारित थी. असलियत में टोनी ने उन 6 लोगों को फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए तैयार किया था, ताकी जांच के दौरान वो पकड़े न जाएं.

फिल्म की कहानी ऐसे ही असली मिशन ‘कनाडाई केपर’ नाम के मिशन पर आधारित थी. असलियत में टोनी ने उन 6 लोगों को फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए तैयार किया था, ताकी जांच के दौरान वो पकड़े न जाएं.

9 / 11
आखिरी मोड़ तक फिल्म आपको बांधकर रखती है और जिस तरह से इस कहानी को लिखा और फिल्माया गया है, ये आपको पलकें छपकाने का भी वक्त नहीं देती.

आखिरी मोड़ तक फिल्म आपको बांधकर रखती है और जिस तरह से इस कहानी को लिखा और फिल्माया गया है, ये आपको पलकें छपकाने का भी वक्त नहीं देती.

10 / 11
इंडिया में ये फिल्म आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी. फिल्म 1 घंटे 55 मिनट की है लेकिन कहानी इतनी जबरदस्त है कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे.

इंडिया में ये फिल्म आपको जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी. फिल्म 1 घंटे 55 मिनट की है लेकिन कहानी इतनी जबरदस्त है कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे.

11 / 11
Leave A Reply

Your email address will not be published.