Bhiwani Civil Hospital: नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला पर सुविधाओं में ‘फेल’ भिवानी नागरिक अस्पताल; टेस्ट किट खत्म, अल्ट्रासाउंड के लिए महीने भर का वेटिंग
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल को 95% अंकों के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला है, लेकिन हकीकत में मरीज परेशान हैं। अस्पताल में थायराइड और हेपेटाइटिस की टेस्ट किट खत्म हैं, अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने की वेटिंग है और स्टाफ की कमी से व्यवस्था चरमरा गई है।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल को हाल ही में राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला है। अस्पताल ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक 95 फीसदी अंक हासिल किए। हालांकि प्रमाणपत्र मिलने पर चिकित्सकों व अधिकारियों ने खुशी जताई लेकिन अस्पताल मरीजों के लिए कई मामलों में फेल साबित हो रहा है।