Bhiwani Civil Hospital: भिवानी नागरिक अस्पताल में लगेगा डेंटल इंप्लांट सेंटर, मरीजों को मिलेगी राहत
भिवानी जिला अस्पताल में दंत सुविधाओं का विस्तार: लगेंगी 3 नई डेंटल चेयर और शुरू होगा आधुनिक डेंटल इंप्लांट सेंटर। अब सरकारी अस्पताल में ही होगा दांतों का स्थायी इलाज।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में सुविधाओं का विस्तार करते हुए तीन नई डेंटल जांच चेयर लगाई जाएंगी और डेंटल इंप्लांट सेंटर भी शुरू किया जाएगा जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 150 मरीज अपने दांतों की जांच के लिए पहुंचते हैं।