Bhiwani Mandi: भिवानी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन 20 हजार क्विंटल बिका
भिवानी मंडी में नमी जांच के बाद गेहूं की सरकारी बोली शुरू। पहले दिन 210 किसानों का 20 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। 24 घंटे ई-गेट पास की व्यवस्था लागू।
भिवानी। खरीद शुरू होने के दस दिन बाद जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को 210 किसानों का करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं सरकारी बोली पर खरीदा गया। नमी निर्धारित स्तर से कम मिलने के बाद दोपहर बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कराई गई।