Bhiwani Mandi News: भिवानी की मंडियों में सफाई संकट; कचरा निस्तारण के भुगतान पर छिड़ा विवाद, रबी सीजन से पहले बढ़ी आढ़तियों की चिंता
भिवानी की नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी में कचरा निस्तारण के भुगतान को लेकर नगर परिषद के डंपिंग यार्ड और सफाई ठेकेदार के बीच विवाद खड़ा हो गया है। ₹950 प्रति टन के भुगतान की मांग के कारण मंडियों में गंदगी का अंबार लग रहा है। आढ़ती एसोसिएशन ने रबी खरीद से पहले समाधान की मांग की है।
भिवानी। कचरे के निस्तारण के भुगतान को लेकर खड़े हुए विवाद के कारण शहर की नई अनाज मंडी और रोहतक रोड स्थित सब्जी मंडी में सफाई संकट गहराने लगा है। शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद इन दोनों परिसरों से निकलने वाले ठोस कचरे के निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है जिस पर मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने चिंता जताते हुए अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।